बर्डी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में आईजी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 01 जून (हि.स.)। गृह मंत्रालय ने कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर कार्यरत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विधि कुमार बर्डी को प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक नियुक्त किया है।

मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 2003 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी बर्डी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के तहत वेतनमान के लेवल-14 में सीआरपीएफ में खाली पद पर नियुक्त किया गया है। मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन से अधिकारी को तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार संभाल सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story