बिलावर-डुग्गन विकास प्राधिकरण ने चार परिसंपत्तियों की आउटसोर्सिंग के लिए मांगी ई-निविदाएं

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर-डुग्गन विकास प्राधिकरण ने चार परिसंपत्तियों की आउटसोर्सिंग के लिए मांगी ई-निविदाएं


बिलावर, 23 नवंबर (हि.स.)। बिलावर-डुग्गन (लखनपुर सरथल) विकास प्राधिकरण ने अपनी चार परिसंपत्तियों की आउटसोर्सिंग के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं। इनमें बग्गन, नेहरू और छल्लां स्थित तीन कियोस्क तथा बिलावर स्थित श्री सुकराला देवी मंदिर के मार्ग पर भोजनालय, पुलिस चैकी और पार्किंग सहित वे-साइड सुविधा शामिल है।

इन परिसंपत्तियों को 10 वर्षों की अवधि के लिए आउटसोर्स किया जाएगा। निविदा के तहत न्यूनतम वार्षिक बोली राशि 25 हजार, 60 हजार, 5100 रुपये और 1.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वृद्धि का प्रावधान रखा गया है। निविदा प्रक्रिया के तहत प्री-क्वालिफिकेशन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026 दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story