बाइक रैली को देखते हुए रूट डायवर्ट, प्रशासन ने की ट्रफिक एडवायजरी भी जारी

WhatsApp Channel Join Now


राजौरी, 24 अगस्त (हि.स.)।

राजौरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज दोपहर 3 बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इसके चलते शहर में कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की गई है।

जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी के मुताबिक 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसी के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार बाइक रैली पुराने बस स्टैंड राजौरी से निकल कर बेला ब्रिज, टी-चौक खेओरा, गुज्जर मंडी, यूनिवर्सिटी मोड़, पंजा चौक, जवाहरनगर होते हुए खांदली तक जाएगी और ईदगाह राजौरी पर समाप्त होगी।

इस बाइक रैली के मद्देनजर कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story