अरनिया के सीमावर्ती इलाके से बिहार का युवक हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू ज़िले के अरनिया के सीमावर्ती क्षेत्र काकू दे कोठे में सुरक्षा एजेंसियों और अरनिया पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की आशंका में बिहार के एक युवक को हिरासत में लिया है।

युवक की पहचान तारा चंद सदादा निवासी शोरिगौना जिला अररिया बिहार के रूप में बताई गई है। वह अरनिया में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

।सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को संदेह है कि युवक वीपीएन के जरिए पाकिस्तान में मौजूद कुछ संदिग्ध हैंडलरों के संपर्क में हो सकता है। उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ पाकिस्तानी नंबर मिलने की बात भी सामने आई है।

हालांकि ईन नंबरों से संपर्क का उद्देश्य क्या था और युवक का किसी संदिग्ध नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ आरएसपूरा गुरमीत सिंह भी अरनिया पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ करने के साथ उसके संपर्कों और मोबाइल फोन में मिले नंबरों की जांच कर रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story