बिहार के राज्यपाल आरिफ खान ने हज़रतबल दरगाह पर मत्था टेका

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 5 नवंबर (हि.स.)। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज हज़रतबल दरगाह का दौरा किया और यहाँ मत्था टेका। उनके साथ जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी भी थीं।

राज्यपाल खान ने इस विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र के ऐतिहासिक और भव्य पुनर्निर्माण और उन्नयन के लिए डॉ. दरख्शां अंद्राबी और वक्फ बोर्ड की उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश भर के अन्य सभी आध्यात्मिक केंद्रों के लिए एक आदर्श बन सकती है। वक्फ अध्यक्ष डॉ. अंद्राबी ने आरिफ मोहम्मद खान को दरगाह के संपूर्ण विकासात्मक प्रारूप के बारे में बताया। उन्होंने बिहार के राज्यपाल को दरगाह आने के लिए धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story