जीडीसी बसोहली में बियॉन्ड द पेजेज साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी बसोहली में बियॉन्ड द पेजेज साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित


बसोहली, 18 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली के अंग्रेजी विभाग की ओर से बुधवार को ‘बियॉन्ड द पेजेज एन आवर विद लिटरेचर’ शीर्षक से साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. राजकिरण शर्मा के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से परे साहित्य से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल को मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. उजाला के स्वागत संबोधन से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने एवरीमैन नैतिक नाटक, रॉबर्ट फ्रॉस्ट की कविता द रोड नॉट टेकन, रवींद्रनाथ टैगोर की व्हेयर द माइंड इज विदाउट फियर का पाठ, अंग्रेजी गीत और रोचक प्रसंग प्रस्तुत किए। इसमें कॉलेज के विभिन्न सेमेस्टरों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए साहित्यिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईक्यूएसी संयोजक डॉ. सुराया प्रताप सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. रोशल लाल सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उजाला की देखरेख में किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story