बीएसएफ की गाड़ी के साथ हादसा, एक व्यक्ति घायल
May 18, 2026, 11:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बारामुला, 18 मई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में बीएसएफ की गाड़ी के साथ एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।
जानकारी के अनुसार बारामूला के आजाद गंज इलाके में एक टिप्पर ने सड़क किनारे खड़े बी एस एफ के कैस्पर वाहन को टक्कर मार दी।
इस हादसे में टिप्पर चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान जाविद अहमद कनाई निवासी खानोरा बारामूला के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

