बारामुला में 3 वाहनों के बीच भीषण टक्कर,6 लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now

बारामुला, 01 जुलाई (हि.स.)।बारामूला जिले के जंगम पट्टन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को 3 वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 6 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डंपर, एक आल्टो-800 कार और एक स्कॉर्पियो की जंगम पट्टन में नेशनल हाईवे पर आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर भी बनी हुई है।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story