खोंमोह सीमेंट फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे बांदीपोरा के व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 21 जून (हि.स.)। इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह इलाके में एक सीमेंट फैक्ट्री में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरिन के निवासी फैयाज अहमद भट उन सात मजदूरों में शामिल थे जो पिछले गुरुवार शाम को कारखाने में चिमनी में आग लगने से घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि घटना में भट गंभीर रूप से झुलस गया था और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि आग में घायल हुए छह अन्य श्रमिकों का इलाज चल रहा है। यह घटना फैक्ट्री की चिमनी में आग लगने के बाद हुई जिसमें सात कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story