लगातार बर्फबारी के बाद बांदीपोरा-गुरेज सड़क यातायात के लिए बंद

WhatsApp Channel Join Now

बांदीपाेरा, 12 नवंबर (हि.स.)। लगातार बर्फबारी के बाद बांदीपोरा-गुरेज सड़क गुरुवार को यातायात के लिए बंद कर दी गई है। उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) गुरेज ने पुष्टि की कि राजदान दर्रे पर मध्यम बर्फबारी के बीच सड़क बंद कर दी गई है, जो गुरेज घाटी को जिले के बाकी हिस्सों से जोड़ती है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी कमांडिंग (ओसी) ने कहा कि सुबह से बर्फबारी जारी है और बर्फ को साफ करने के लिए मशीनरी काम पर लगाई गई है। उन्होंने कहा कि दर्रे पर बर्फ की गहराई लगभग छह इंच तक पहुंच गई है। इस बीच पीर बाबा, कंजलवान, बागटोर, तुलैल, किल्शे और गुज्जरन सहित गुरेज घाटी की कई बस्तियों और ऊपरी इलाकों में मध्यम से हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story