रज़दान टॉप पर ताजा हिमपात के बाद 85 किमी. लंबा बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 17 अप्रैल (हि.स.)। रज़दान टॉप पर ताजा हिमपात के बाद शुक्रवार को 85 किलोमीटर लंबा बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि

गुरेज़ के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मुख्तार अहमद ने कहा कि बांदीपोरा को सुदूर गुरेज घाटी से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर एहतियात के तौर पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है, क्योंकि हिमपात के कारण ऊंचाई पर स्थित रज़दान दर्रा फिसलन भरा और यातायात के लिए असुरक्षित हो गया है। बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर आवागमन अगले आदेश तक बंद रहेगा।

प्रशासन ने एक सलाह जारी कर निवासियों और यात्रियों से इस मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचने और सड़क के सुरक्षित घोषित होने तक आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story