बलदेव सिंह बिलावरिया ने भजन “बावे वाली दा दवारा” का किया विमोचन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 मार्च (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बिलावरिया ने आज श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भजन “बावे वाली दा दवारा” का विधिवत विमोचन किया। यह भजन प्रसिद्ध गायिका निर्जला डोगरा की मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया गया है जबकि इसके भावपूर्ण बोल गंगा पनोत्र द्वारा लिखे गए हैं। भजन का संगीत कुमार गौरव ने तैयार किया है, जिसने इसे और भी आकर्षक बना दिया है। इस अवसर पर बलदेव सिंह बिलावरिया ने कलाकारों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर की पावन भूमि सदैव से ही धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रही है और ऐसे भक्ति गीत इस परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story