बख्शी नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन की आमसभा, व्यापारियों की समस्याओं और बाजार विकास पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
बख्शी नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन की आमसभा, व्यापारियों की समस्याओं और बाजार विकास पर मंथन


जम्मू, 25 जुलाई (हि.स.)। बख्शी नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन की आमसभा शनिवार को बख्शी नगर स्थित करण होटल में आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की दैनिक समस्याओं पर चर्चा करना, उनके समाधान के लिए साझा रणनीति तैयार करना और बाजार से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार-विमर्श करना था। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपने व्यावसायिक और संचालन संबंधी मुद्दे एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. दीपक कपूर के समक्ष रखे। इस अवसर पर बाजार के व्यापारियों के बीच एकजुटता मजबूत करने और उनकी सामूहिक आवाज को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। डॉ. दीपक कपूर को मुख्य संरक्षक, राज कुमार को चेयरमैन, अमित गुप्ता को अध्यक्ष, संजीव चड्ढा को महासचिव, राजेश कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलशन बेदी को उपाध्यक्ष, कौशिक गुप्ता को मीडिया सचिव, सुमित टंडन को सचिव तथा दुपिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित गुप्ता और मुख्य संरक्षक डॉ. दीपक कपूर ने कहा कि एसोसिएशन व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और बख्शी नगर बाजार में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर बाजार के समग्र विकास में सहयोग देने की अपील भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story