बख्शी नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया
जम्मू,, 22 जून (हि.स.)।
जम्मू के बख्शी नगर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस गश्ती दल ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे शुभम सैनी निवासी रेशमगढ़ को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में एफआईआर संख्या 78/2026 दर्ज की गई। दूसरी कार्रवाई में पीएसआई कुमार सक्षम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुख्यात ड्रग पेडलर विकास मन्नी को गिरफ्तार किया और उसके पास से भी 2 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया।
इस मामले में एफआईआर संख्या 80/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में गश्त, खुफिया निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस बढ़ा दिया गया है तथा लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

