नशीले पदार्थों से संबंधित आतंकी साजिश के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 18 नवंबर (हि.स.)। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर को राष्ट्रीय न्याय एजेंसी (एनआईए) की श्रीनगर अदालत द्वारा एक नशीले पदार्थों से संबंधित आतंकी साजिश के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद एक बड़ी कानूनी जीत मिली है।

बुधवार को एक बयान में एसआईए कश्मीर ने कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद 17 नवंबर, 2026 को यह आदेश पारित किया। आरोपी बशारत अली पोसवाल पुत्र मोहम्मद सिद्दीक पोसवाल निवासी कुपवाड़ा जिले के करनाह के ताड का रहने वाला है और जो वर्तमान में श्रीनगर के बेमिना में रह रहा है पुलिस स्टेशन सीआई-एसआईए कश्मीर की एफआईआर संख्या 19/2022 के तहत अभियोजन का सामना कर रहा है। उस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8-ए, 27-बी और 29, यूएपीए की धारा 13, 18, 39 और 40 तथा आईपीसी की धारा 120-बी, 121, 121-ए और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में मादक पदार्थों की तस्करी, गैरकानूनी गतिविधियों और राज्य के खिलाफ साजिश रचने के बीच गंभीर सांठगांठ का आरोप है जिसमें राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने के उद्देश्य से की गई गतिविधियां भी शामिल हैं।

जब जमानत याचिका दायर की गई, तो न्यायालय ने अभियोजन पक्ष को आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया। एसआईए कश्मीर ने जमानत का विरोध करते हुए व्यापक और तर्कसंगत आपत्तियां दाखिल कीं। मामले पर कई सुनवाईयों में बहस हुई। अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता, अपराधों की प्रकृति और यूएपीए और एनडीपीएस अधिनियम के तहत जमानत पर लगे सख्त वैधानिक प्रतिबंधों पर प्रकाश डाला। सभी आरोपियों के खिलाफ 15 जुलाई, 2026 के आदेश द्वारा आरोप पहले ही तय किए जा चुके थे। अब मामला अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के लिए सूचीबद्ध है। जमानत खारिज होने के साथ ही आरोपियों को हिरासत से रिहा किए बिना ही मुकदमा आगे बढ़ेगा।

बुधवार को एक बयान में एसआईए कश्मीर ने कहा कि यह परिणाम एजेंसी के समर्पण, कानूनी कौशल और पेशेवर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एसए कश्मीर नशीले पदार्थों और आतंकवाद के तंत्र को खत्म करने और देश की शांति, सुरक्षा और अखंडता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में शामिल सभी लोगों पर प्रभावी ढंग से मुकदमा चलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story