बहु फोर्ट पुलिस ने 5 किलो गांजा सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू के बहु फोर्ट थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों विकास चंद्र स्वैन और अंतरयामी पानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस संबंध में बहु फोर्ट थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29 के तहत एफआईआर संख्या 245/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद मादक पदार्थ को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story