बचपन प्ले स्कूल में बैसाखी का रंगारंग आयोजन, नन्हे बच्चों ने दिखाई पंजाबी संस्कृति की झलक

WhatsApp Channel Join Now
बचपन प्ले स्कूल में बैसाखी का रंगारंग आयोजन, नन्हे बच्चों ने दिखाई पंजाबी संस्कृति की झलक


बचपन प्ले स्कूल में बैसाखी का रंगारंग आयोजन, नन्हे बच्चों ने दिखाई पंजाबी संस्कृति की झलक


कठुआ, 13 अप्रैल (हि.स.)। बचपन प्ले स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे नजर आए जिससे पूरा वातावरण रंग-बिरंगा और उत्सवमय बन गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बैसाखी के महत्व से अवगत कराने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेतों की जुताई की झलक और बैसाखी मेले का जीवंत दृश्य प्रस्तुत कर बच्चों को त्योहार का वास्तविक अनुभव दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ना और उन्हें सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रोचक तरीके से समझाना रहा। ऐसे आयोजनों से बच्चों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक मनीषा गुप्ता ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में संस्कार और सांस्कृतिक समझ विकसित करने में सहायक होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story