नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महानपुर में जागरूकता रैली आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महानपुर में जागरूकता रैली आयोजित


कठुआ, 20 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ द्वारा महानपुर में एंटी ड्रग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ।

रैली को एसडीपीओ बसोहली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें जीएचएसएस महानपुर और आदर्श विद्या निकेतन के विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने की एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story