बनी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
बनी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प


कठुआ/बनी, 07 मई (हि.स.)। उपमंडल बनी में नशे के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरूवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल लोवांग में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एसडीएम बनी संदीप कुमार शर्मा के निर्देशों पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सीडीपीओ आदित्य कृष्ण डोगरा और स्कूल की प्रिंसिपल संजीवता आनंद सहित लेक्चरर, मास्टर, शिक्षक और आईसीडीएस कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन की इस पहल को छात्रों और शिक्षकों ने सराहा और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story