जीडीसी हीरानगर में हिमायत/डीडीयू-जीकेवाई 2.0 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हीरानगर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज हीरानगर की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से हिमायत/डीडीयू-जीकेवाई 2.0 योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत करवाना था।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का समन्वय आईआईसी अध्यक्ष डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने किया।
इस दौरान डीडीयू-जीकेवाई की रिसोर्स पर्सन प्रियंका हंसा ने विद्यार्थियों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत पात्र उम्मीदवारों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आवास एवं भोजन की सुविधा तथा रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी भाग लिया। अंत में डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

