आयुष्मान भारत सेहत योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
आयुष्मान भारत सेहत योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जम्मू, 11 जुलाई (हि.स.)। जम्मू के पल्लांवाला क्षेत्र में भारतीय सेना की ओर से स्थानीय ग्रामीणों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) सेहत योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक नायब सूबेदार गुलबदन (सेवानिवृत्त) ने योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, पात्रता मानदंड, उपचार की व्यवस्था तथा पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं, पंजीकरण प्रक्रिया और सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा को लेकर अपने प्रश्न पूछे जिनका मौके पर समाधान किया गया। भारतीय सेना ने कहा कि इस तरह की पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से सेना और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास एवं सहयोग को भी और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story