कठुआ में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Jul 18, 2026, 19:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कठुआ, 18 जुलाई (हि.स.)। 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व आंगनवाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा मुक्त भारत की शपथ ली।
वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
प्रतिभागियों को अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

