जीडीसी बसोहली में आवारा कुत्तों पर जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा और मानवीय व्यवहार के सिखाए गुर

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी बसोहली में आवारा कुत्तों पर जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा और मानवीय व्यवहार के सिखाए गुर


बसोहली, 24 जून (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में आवारा कुत्तों को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार व्यवहार, सुरक्षा उपायों और पशुओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी रोशन लाल शर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों को स्वच्छता बनाए रखने, आवारा पशुओं को उकसाने से बचने तथा पशु कल्याण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के बारे में जागरूक किया गया। प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story