जीडीसी हीरानगर में पोषण व नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी हीरानगर में पोषण व नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित


कठुआ, 20 अप्रैल (हि.स.)। जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में पोषण पखवाड़ा और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. एकता गुप्ता ने संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, स्क्रीन टाइम में कमी और नशे से दूर रहने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अंशिका वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शापिया शमीम ने प्रस्तुत किया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story