हैंडिक्राफ्ट कौशल पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
हैंडिक्राफ्ट कौशल पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित


हीरानगर, 04 फरवरी (हि.स.)। राजकीय जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में संस्थान नवाचार परिषद एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में हस्तशिल्प (हैंडिक्राफ्ट) कौशल पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कठुआ के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्रों को पारंपरिक हस्तशिल्प, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

आरसेटी के संसाधन व्यक्तियों अविनाश एवं अशोक ने छात्रों को हस्तशिल्प तकनीकों, छोटे व्यवसाय की शुरुआत, विपणन रणनीतियों और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में बताया। स्वयं सहायता समूह की सदस्य सोनिया एवं बंदना ने अपने सफल अनुभव साझा कर छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि रचनात्मकता को आजीविका का साधन बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीरू शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story