जागरूकता ही सुरक्षा की कुंजी, पाॅश एक्ट पर व्याख्यान आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जागरूकता ही सुरक्षा की कुंजी, पाॅश एक्ट पर व्याख्यान आयोजित


कठुआ/हीरानगर, 02 मई (हि.स.)। सरकारी जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में पाॅश एक्ट 2013 और शी-बाॅक्स पोर्टल पर एक जागरूकता एवं संवेदनशीलता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के संरक्षण में संपन्न हुआ।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाॅश एक्ट उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार देता है और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करता है।

कार्यक्रम में प्रोफेसर नीरू शर्मा ने पाॅश एक्ट के प्रावधानों और शी-बाॅक्स पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जागरूकता, रोकथाम और समय पर शिकायत करने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर कॉलेज के कई प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story