बाढ़ से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर कार्रवाई जरूरी-डॉ. बलबिंदर सिंह

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 9 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़हीन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) समिति के तत्वावधान में “बाढ़ सुरक्षा एवं तैयारियां” विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।

डीआरआर के संयोजक डॉ. बलबिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को बाढ़ के कारणों, संभावित खतरों और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता, तैयारी और समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने समय पर सुरक्षित स्थानों पर जाने, सरकारी एडवाइजरी का पालन करने, जलभराव वाले रास्तों से बचने तथा जरूरी दस्तावेज और आपात सामग्री सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शल्लू रानी और प्रो. मनु सैनी ने किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाढ़ सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. मुनीषा देवी, डॉ. रीमी वर्मा और प्रो. दीक्षा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story