नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख, जीडीसी बसोहली ने स्कूल पहुंचाया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख, जीडीसी बसोहली ने स्कूल पहुंचाया संदेश


बसोहली, 16 मई (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली ने गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रविंदर कौर द्वारा दिलाई गई शपथ से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में डॉ. कौर ने नशे के मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। स्कूल के प्रिंसिपल बृज भूषण शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अंत में इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और समाज में बदलाव के वाहक बनने का संदेश दिया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story