अवंतीपोरा पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को पकड़ा; हेरोइन जैसा पदार्थ जब्त

WhatsApp Channel Join Now

अवंतीपोरा 10 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे स्टेशन अवंतीपोरा के पास पदगामपोरा में नाका चेकिंग के दौरान एसएचो पीएस अवंतीपोरा इंस्पेक्टर अजाज हमद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने दो ड्रग तस्करों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान फैजान यूसुफ गनी पुत्र मोहम्मद यूसुफ गनी, निवासी कोइल, पुलवामा , इश्फाक अहमद सोफी पुत्र बशीर अहमद सोफी, निवासी वाशबुघ, पुलवामा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 29 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ तदनुसार पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला एफआईआर संख्या 84/2026 दर्ज किया गया है, और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और आम जनता से इस लड़ाई में सहयोग करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story