योग में गोल्ड मेडल जीतने वाली आव्या सिंह सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
योग में गोल्ड मेडल जीतने वाली आव्या सिंह सम्मानित


कठुआ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने यूटी स्तरीय सातवीं योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा आव्या सिंह को सम्मानित किया। कश्मीर के गांदरबल में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में आव्या ने यह उपलब्धि हासिल कर कठुआ का नाम रोशन किया। वह एडवोकेट रंदीप सिंह जसरोटिया की बेटी हैं। विधायक ने आव्या की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story