डोडा में जेल में बंद कैदी तक फोन पहुंचाने की कोशिश नाकाम

WhatsApp Channel Join Now


डोडा, 07 मार्च (हि.स.)। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की एक जेल में बंद एक कैदी के लिए भेजे गए पार्सल से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। यह बरामदगी भदरवाह जिला जेल में भेजे गए पार्सलों की नियमित जांच के दौरान हुई।

अधिकारियों के अनुसार पार्सल एक ऐसे कैदी के लिए था जो पिछले एक महीने से लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत जेल में बंद है। वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पार्सल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से बुक किया गया था। बरामदगी के बाद अधिकारियों ने मोबाइल फोन जब्त कर लिए और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जेल में फोन की तस्करी के प्रयास में शामिल लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story