सैदपुर नाके पर गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
सैदपुर नाके पर गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 15 गोवंश मुक्त


कठुआ, 02 नवंबर (हि.स.)। जिला कठुआ में गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने सैदपुर नाके पर गोवंश तस्करी की एक कोशिश को नाकाम बनाते हुए 15 गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट नगरी की टीम सैदपुर-नगरी इलाके में नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ आ रहे एक संदिग्ध ट्रक नंबर जेके02बीएम-1181 को जांच के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 15 गोवंश को अमानवीय तरीके से लदा हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत सभी गोवंश को मुक्त करवाया और ट्रक चालक शिव दत्त पुत्र चमन लाल निवासी प्लौड़ा जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 545/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770871 Articles

Share this story