राजबाग में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 20 गोवंश मुक्त ट्रक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
राजबाग में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 20 गोवंश मुक्त ट्रक जब्त


कठुआ, 27 नवंबर (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजबाग पुलिस ने तस्करी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए 20 गोवंश को मुक्त करवाया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना राजबाग की टीम छन्न अरोड़ियां क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ आ रहे एक संदिग्ध ट्रक नंबर जेके03एच-0759 को पुलिस ने जांच के लिए रुकने का संकेत दिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 20 गोवंश को बेरहमी से लदा हुआ पाया गया। पुलिस ने सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त करवाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस थाना राजबाग में एफआईआर संख्या 259/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गोवंश तस्करी या इस तरह की किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 अथवा 09858034100 पर सूचित करें। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story