हटली मोड़ में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 14 गोवंश मुक्त, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हटली मोड़ में गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 14 गोवंश मुक्त, दो गिरफ्तार


कठुआ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने कठुआ के हटली मोड़ में नाके के दौरान गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 14 गोवंश को मुक्त करवाया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार हटली पुलिस चैकी की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर आ रहे ट्रक नंबर जेके02एएल-7831 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में बेरहमी से लदे 14 गोवंश बरामद हुए जिन्हें सुरक्षित मुक्त करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक शाहिद चैधरी निवासी छत्ता डोगियां जम्मू तथा उसके साथी शाकूर खान निवासी गुज्जर कॉलोनी डाक बस्ती मीरां साहिब को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 505/2026 के तहत बीएनएस की धारा 223 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कठुआ पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को हेल्पलाइन नंबर 112 या 09858034100 पर साझा करने की अपील की है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story