बडगाम के चदूरा इलाके में एसबीआई एटीएम को लूटने की कोशिश नाकाम, चोर मशीन को तोड़ने में रहे असफल

WhatsApp Channel Join Now


बडगाम, 27 नवंबर (हि.स.)। बडगाम जिले के चदूरा इलाके में एसबीआई एटीएम को लूटने की कोशिश नाकाम हो गई क्योंकि चोर मशीन को तोड़ने में असफल रहे और मौके से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने नकदी लूटने के इरादे से जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करके एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। हालांकि एटीएम को तोड़ने में नाकाम रहने के कारण उनकी कोशिश विफल रही। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही चोर जेसीबी मशीन, अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन और वाहन को जब्त कर लिया है और घटना का संज्ञान लिया है। एटीएम लूट की असफल कोशिश में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783947 Articles

Share this story