सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हमले के मामले में एनआईए ने आरोपियों के दो घर किए जब्त

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 अप्रैल(हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ प्रतिष्ठान पर हमले के में शामिल एक आरोपी व्यक्ति के दो घरों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की एक टीम ने पुलवामा जिले के लेथपोरा में फैयाज अहमद मगरे के दो मंजिला घर और एक मंजिला घर को जब्त कर लिए। मगरे 2017 में लेथपोरा में सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र पर हुए 'फिदायीन' हमले का आरोपी है जिसमें पांच सीआरपीएफ कर्मी मारे गए थे। हमले के बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया था। एनआईए की यह जब्ती इस साल 5 मार्च को जम्मू में एनआईए अदालत द्वारा पारित एक आदेश के आधार पर की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story