223 खिलाड़ियों की नियुक्ति पर खेल जगत में खुशी की लहर

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा 223 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची जारी किए जाने का प्रदेश के खेल जगत ने स्वागत किया है। राज्य पुरस्कार विजेता हितेश्वर सिंह, कोमल धीमान, जावेद चौधरी और शेर-ए-कश्मीर पुरस्कार विजेता सुरमीत कौर सोनी सहित चयनित खिलाड़ियों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ियों ने कहा कि लगभग 14 वर्षों से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने से खिलाड़ियों को न्याय मिला है और खेल समुदाय में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, खेल मंत्री सतीश शर्मा तथा खेल विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

खिलाड़ियों ने कहा कि यह निर्णय युवाओं को खेलों में करियर बनाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story