एसएमवीडीयू की एक स्टाफ बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल
Aug 21, 2026, 14:01 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 21 अगस्त (हि.स.)। जम्मू जिले के झज्जर कोटली इलाके के पास श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) की एक स्टाफ बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि झज्जर कोटली में ब्रेक फेल होने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 15 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

