विधायकों व ठेकेदारों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा-जावेद राणा

WhatsApp Channel Join Now
विधायकों व ठेकेदारों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा-जावेद राणा


श्रीनगर, 28 जुलाई (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों और ठेकेदारों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक में कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई।

मंत्री ने सभी मुद्दों को प्राथमिकता से देखने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। राणा ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को पारदर्शिता और तेजी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

बाद में जल शक्ति विभाग से जुड़े ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल ने भी लंबित भुगतानों और कार्य निष्पादन से संबंधित समस्याएं उठाईं। मंत्री ने उनकी शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story