भाजपा विधायकों की आपत्तियों के बाद विधानसभा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा सदस्यों के वेतन और भत्तों में वृद्धि से संबंधित विधेयक वापस लिए

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 29 सितंबर (हि.स.)। भाजपा विधायकों की आपत्तियों के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा सदस्यों के वेतन और भत्तों में वृद्धि से संबंधित विधेयक वापस ले लिए।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधेयक पर आपत्तियों का जवाब देते हुए कहा कि वेतन वृद्धि की सिफारिश करने वाली सदन समिति में कोई असहमति नहीं थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्य वेतन और भत्तों की मांग तो कर रहे हैं लेकिन दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं का हवाला देकर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कभी इसके पक्ष में नहीं था। अगर एक भी सदस्य विरोध करता है तो यह कभी पारित नहीं होगा। मैं विधेयक वापस लेता हूं।

सदन ने बाद में बहुमत से विधेयक वापस लेने के पक्ष में मतदान किया। तीनों विधेयकों में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा सदस्यों के वेतन में वृद्धि का प्रावधान था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story