आसिफ जलाल जम्मू सीमांत के नए आईजी बीएसएफ का संभालेंगे कार्यभार
जम्मू, 24 जुलाई (हि.स.)।आईपीएस अधिकारी आसिफ जलाल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जम्मू सीमांत के नए महानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आईजी जलाल शशांक आनंद का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले वर्ष फरवरी में जम्मू सीमांत का कार्यभार संभाला था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश कैडर के 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी आसिफ जलाल अगले कुछ दिनों में रणनीतिक जम्मू सीमांत की कमान संभाल लेंगे जो पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। जलाल को फरवरी 2022 में सीमा सुरक्षा बल में महानिरीक्षक नियुक्त किया गया था और बीएसएफ में उनका कार्यकाल 23 सितंबर, 2027 तक है।
बीएसएफ जम्मू सीमांत कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों को कवर करने वाली 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है और राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के कुछ हिस्सों में सुरक्षा ग्रिड के लिए भी जिम्मेदार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

