अरुण त्रिसल दूसरी बार बने ऑल इंडिया पंचायत परिषद के जिला प्रधान

WhatsApp Channel Join Now
अरुण त्रिसल दूसरी बार बने ऑल इंडिया पंचायत परिषद के जिला प्रधान


कठुआ, 09 नवंबर (हि.स.)। ऑल इंडिया पंचायत परिषद की ओर से कठुआ में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास तथा गांवों के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर ऑल इंडिया पंचायत परिषद के जनरल सेक्रेटरी एवं नॉर्थ इंडिया इंचार्ज डॉ. कुलदीप शर्मा ने अरुण त्रिसल को लगातार दूसरी बार परिषद का जिला प्रधान नियुक्त किया। इस नियुक्ति के साथ उन्हें जिले में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान परिषद ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव करवाने को लेकर सरकार को 31 मार्च 2027 तक का अल्टीमेटम दिया। परिषद के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा तक पंचायत चुनाव नहीं करवाए गए तो संगठन गांव-गांव जाकर धरना-प्रदर्शन करेगा। साथ ही ग्रामीणों को उनके लोकतांत्रिक एवं पंचायती अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जम्मू बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक शर्मा, डॉ. कुलदीप शर्मा, जम्मू बचाओ मंच के वाइस चेयरमैन सतीश पुच्छी, एग्जीक्यूटिव मेंबर ललित शर्मा तथा पंचायत परिषद के सचिव सतपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और पंचायतों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story