सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता, डीपीएस कठुआ के सक्षम शर्मा ने जीता पहला पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता, डीपीएस कठुआ के सक्षम शर्मा ने जीता पहला पुरस्कार


कठुआ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 जेकेएपी आईआर कठुआ की ओर से शुक्रवार को चन्नग्रा स्थित बटालियन मुख्यालय में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रवाद के संदेश को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं जबकि 19 जेकेएपी आईआर के कमांडेंट एसएसपी अतुल शर्मा ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने के साथ पुलिस और आम जनता के बीच संबंध मजबूत होते हैं। मोहिता शर्मा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रवाद के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में डीपीएस कठुआ के सक्षम शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये, डीएस हेरिटेज स्कूल कठुआ की हर्षा देवी ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये और एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल दयालाचक की दीपिका शर्मा ने तृतीय पुरस्कार के रूप में 2000 रुपये जीते। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ की अनीता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाणपत्र और प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story