सेना का जवान गुरप्रीत संधू संदिग्ध परिस्थितियों में जम्मू के गुज्जर नगर से लापता

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 16 सितंबर (हि.स.)। भारतीय सेना के जवान गुरप्रीत संधू (गोपी) संदिग्ध परिस्थितियों में जम्मू के गुज्जर नगर से लापता हो गए हैं।

पंजाब के जिला होशियारपुर तहसील मुकेरियां, गांव दरतारपुर-राखड़ी के रहने वाले गुरप्रीत कल शाम करीब 6 बजे बस से पंजाब से जम्मू पहुंचे थे। रात 8 बजे तक उनका फोन ऑन था, जिसके बाद से लगातार बंद आ रहा है। उन्होंने आखिरी बार गुज्जर नगर के एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन पेमेंट करके खाना खाया था।

चिंतित परिजन और दोस्त लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत 7889645051 , 9417375570 पर संपर्क करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story