अग्निवीर भर्ती रैली की अंतिम मेरिट सूची जारी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

भारतीय सेना द्वारा फरवरी 2026 में सुनजवां मिलिट्री स्टेशन स्थित जोरावर स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट सूची में शामिल है, उन्हें अपने जिले के अनुसार निर्धारित तिथियों पर आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, बीसी रोड, रिहाड़ी चौक जम्मू में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। 3 जून को जम्मू जिले के विभिन्न तहसीलों के उम्मीदवार, 4 जून को जम्मू के अन्य तहसीलों के अभ्यर्थी, 5 जून को कठुआ, किश्तवाड़ और रियासी, 6 जून को पुंछ, डोडा और राजौरी तथा 7 जून को रामबन, सांबा और उधमपुर के उम्मीदवार रिपोर्ट करेंगे। सभी चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच पहुंचकर डिस्पैच प्रक्रिया से संबंधित प्रारंभिक ब्रीफिंग में शामिल होना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story