सेना ने पहलगाम हमले की बरसी मनाई, ऑपरेशन सिंदूर को किया याद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 अप्रैल (हि.स.)। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को दोहराया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी कार्रवाई को याद करते हुए भारत को निशाना बनाने वाले किसी भी कृत्य के खिलाफ करारी कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में गोलीबारी की जिसमें 26 नागरिक मारे गए और पूरे देश में इसकी व्यापक निंदा हुई।

एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने एक पोस्ट में कहा कि भारत के खिलाफ कृत्यों के लिए जवाबी कार्रवाई सुनिश्चित है। न्याय मिलेगा हमेशा। इस पोस्ट के साथ ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक ग्राफिक भी था जिस पर लिखा था, ऑपरेशन सिंदूर जारी है।

गौरतलब है कि हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था जिसे अधिकारियों ने सीमा पार आतंकी ढांचे को निशाना बनाने वाली एक सुनियोजित सैन्य कार्रवाई बताया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story