सेना के जेसीओ की दिल का दौरा पड़ने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 29 नवंबर (हि.स.)। पुंछ जिले के खारी इलाके में तैनात सेना के एक जूनियर कमीशन ऑफिसर (जेसीओ) की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक हवेली तहसील में पुलिस स्टेशन पुंछ के तहत पुलिस पोस्ट खारी में तैनात थे। जानकारी के अनुसार उन्हें पोस्ट पर ज़ोरदार दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच शुरू की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story