स्वरोजगार को बढ़ावा-40 युवाओं के आवेदन बैंकों को भेजने की मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
स्वरोजगार को बढ़ावा-40 युवाओं के आवेदन बैंकों को भेजने की मंजूरी


कठुआ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 40 आवेदनों को बैंकों के पास प्रायोजन के लिए मंजूरी दी है।

शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर कठुआ में आयोजित बैठक में कुल 44 आवेदनों की जांच की गई। आवेदकों से बातचीत और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद 40 आवेदन बैंकों को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजने की सिफारिश की गई। एक आवेदक अनुपस्थित रहा दो आवेदन खारिज किए गए जबकि एक आवेदन को स्थगित रखा गया। जम्मू-कश्मीर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। बैठक में जिला उद्योग केंद्र, केवीआईबी, एसबीआई, जेएंडके बैंक, जेएंडके ग्रामीण बैंक, एसबीआई आरसेटी और सरकारी आईटीआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story