अपनी पार्टी की स्टूडेंट विंग ने सरदार मंजीत सिंह और पवनीत कौर को सम्मानित किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक मान्यता दिलाने की मांग को लेकर चले आंदोलन में मिली सफलता के बाद जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की स्टूडेंट विंग ने पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह और पवनीत कौर को सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्टूडेंट विंग के सदस्यों ने पंजाबी भाषा के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और दोनों को सम्मान देकर उनके योगदान को मान्यता दी।

कार्यक्रम में पंजाबी भाषा के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ने के महत्व पर जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story