रामगढ़ में अपनी पार्टी ने जनाक्रोश रैली निकाली
जम्मू,, 18 मार्च (हि.स.)।
रामगढ़ में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों, बिजली विभाग द्वारा बिना मीटर जांच किसानों को भारी-भरकम बिल जारी करने, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने, बॉर्डर पर बन रहे सुरक्षा बांध से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और बढ़ते नशे के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया।
इस दौरान पार्टी के सूबा अध्यक्ष मंजीत सिंह भी मौजूद रहे। रैली पार्टी कार्यालय रामगढ़ से शुरू होकर तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। मंजीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी हर जिले और तहसील में उग्र प्रदर्शन करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

